मेयर आशा लकड़ा व नगर आयुक्त मुकेश कुमार के बीच चल रहे विवाद के बीच 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नगर निगम परिषद की आपात बैठक बुलाई गई है। काेराेना प्राेटाेकाॅल को देखते हुए निगम सभाकक्ष के बजाय यह बैठक करमटोली स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट हाॅल में हाेगी। पार्षदों को भेजे गए बैठक के एजेंडे में मात्र साफ-सफाई का मुद्दा ही शामिल किया गया है।
दुर्गापूजा, दीपावली व छठ को देखते हुए शहर की सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर बैठक में चर्चा होगी। जबकि, सच्चाई यह है कि इस बैठक में मेयर और नगर आयुक्त आमने-सामने हाेंगे। ऐसे में होल्डिंग टैक्स कलेक्शन के लिए सूडा द्वारा चयनित एजेंसी श्री पब्लिकेशन के साथ निगम अधिकारियों द्वारा किए गए एग्रीमेंट का विवाद ही मुख्य मुद्दा रहेगा। इस बैठक में पार्षदों के माध्यम से नगर आयुक्त को घेरने की तैयारी है, ताकि दबाब डालकर श्री पब्लिकेशन के साथ किए गए इकरारनामा को रद कराया जा सके। मेयर ने इसकी रणनीति तैयार कर ली है।
सूडा करेगा श्री पब्लिकेशन के दस्तावेजों की जांच
इधर, होल्डिंग टैक्स कलेक्शन करने के लिए चयनित कंपनी श्री पब्लिकेशन द्वारा दिए गए फर्जी दस्तावेजों की जांच अब नगर विकास विभाग की एजेंसी सूडा करेगी। मजेदार बात है कि सूडा ने ही कंपनी चयन के लिए टेंडर किया और इस कंपनी का चयन भी किया। जब मेयर ने कंपनी पर फर्जी दस्तावेज देकर टेंडर लेने की जांच की मांग की तब फिर सूडा ने जांच का जिम्मा भी अपने पास रख लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HjPkf8






No comments:
Post a Comment