Breaking

Tuesday, October 20, 2020

साइबर अपराधियों ने पूर्व प्रधान आप्त सचिव के खाते से निकाले 1.85 लाख

साइबर अपराधियों ने सचिवालय के सेवानिवृत्त प्रधान आप्त सचिव राजनंदन प्रसाद सिंह के खाते से 1.85 लाख रुपए की निकासी कर ली है। केशर विहार कॉलोनी टोनको रोड हटिया निवासी राजनंदन प्रसाद सिंह ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, 7 अक्टूबर को शाम 4.17 बजे उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह एसबीआई ब्रांच से बोल रहा है।

उसने उनसे उनके खाते के बारे में जानकारी दी। उनके खाते में कितने पैसे हैं, यह भी बताया। फोन करने वाले ने फिर कहा कि आपका एटीएम कार्ड अमान्य हो गया है। आपका दूसरा एटीएम कार्ड फोटो सहित ब्रांच में आया हुआ है, आकर उसे ले लें। फिर उसने उनके एटीएम कार्ड का कुछ नंबर बताया और कहा कि आगे का नंबर बताए ताकि कनफर्म हो जाए और पुराने कार्ड को समाप्त किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IR2AIP

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages