Breaking

Friday, October 30, 2020

यूनियन चुनाव पर रोक, फिर भी अध्यक्ष के तीन प्रत्याशियों की सूची जारी, नवंबर अंत तक दाेबारा शुरू होगी चुनाव प्रकिया, इसके लिए डीसी से लेनी होगी अनुमति

जिला प्रशासन के आदेश पर जुस्को श्रमिक यूनियन के चुनाव पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। अब डीसी की अनुमति के बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हाे सकेगी। यह जानकारी चुनाव पदाधिकारी सीएस झा व अश्वनी माथन ने शुक्रवार को जुस्को श्रमिक यूनियन कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दी। कहा- नवंबर के अंत तक दोबारा चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।

यूनियन में विरोधी खेमे के एसएल दास ने डीसी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह मजदूरों की जीत है। इधर, चुनाव प्रक्रिया पर राेक के बीच शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए अंतिम तीन प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। इनमें रघुनाथ पांडेय, संतोष कुमार झा व उदय नारायण शामिल हैं। विराेधी खेमे ने इस पर सवाल उठाया है। कहा- वर्तमान कमेटी के प्रमुख आनन-फानन चुनाव कराकर किसी तरह पद पर बने रहना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37RusqK

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages