Breaking

Friday, October 30, 2020

अस्पताल के टाॅयलेट में एसईसीएल कर्मी की मौत

सूरजपुर जिले के एक एसईसीएल कर्मी की तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए अंबिकापुर के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर निवासी 21 वर्षीय नीरज गुप्ता की शुक्रवार की सुबह उस समय मौत हो गई जब वह टाॅयलेट गया। अस्पताल से एक दिन पहले नीरज को डिस्चार्ज होने की बात हो रही थी और अचानक उसकी मौत होने परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। पुलिस ने बताया कि युवक को परिजनों ने जेजे हास्पिटल में 26 अक्टूबर को भर्ती कराया था। उसे भटगांव से रेफर किया गया था। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया था। गुरुवार को ही डाॅक्टर उसे डिस्चार्ज करने की बात कह रहे थे। इसी बीच दोपहर में उसे पीठ में दर्द की शिकायत हुई। उसे उल्टी भी हुई। डाक्टरों ने उसे इंजेक्शन दिया। रात में फिर उसे उल्टी हुई तो डाक्टरों ने कुछ दवाइयां दी। इसके बाद वह आराम महसूस करने लगा था। सुबह वह टाॅयलेट गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पांच डाॅक्टरों की टीम से मृतक के शव का पीएम कराया गया है।

ठीक हो गया था, हमने पीएम के लिए हमने खुद की पहल
जेजे हास्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक वाजपेयी ने कहा कि नीरज के किडनी में पथरी थी। वह ठीक हो गया था और उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। परिजन उसे ले जाने की तैयारी में थे। शुक्रवार की सुबह वाशरूम में गया और वापस नहीं लौटा। दरवाजा तोड़ा गया तो। पता चला उसकी मौत हो गई। आशंका है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई होगी। इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने ही खुद पीएम कराने की पहल की। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GjX0Ok

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages