Breaking

Friday, October 30, 2020

कालाबाजारी से महंगा हुआ आलू-प्याज, आज से स्टॉक की जांच, बड़े व्यापारियों पर लगाए माल दबाकर बैठने के आरोप

सब्जियों की बढ़ती कीमत से आम लोग परेशान हैं। खुदरा बाजार में नया आलू 50 से 60 रुपए तो पुराना आलू 40-42 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं प्याज की कीमत 70-80 रुपए किलो है। बंगाल, उत्तरप्रदेश जैसे उत्पादक राज्यों में भारी बारिश के कारण आलू की 50% फसल को नुकसान पहुंचा है। ऐसा ही हाल प्याज के उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश आदि का है। नासिक में ही थोक में प्याज 55 से 56 रुपए किलो बिक रहा है।

छोटे व्यापारियों का कहना है कि बड़े व्यापारी दाम बढ़ने की उम्मीद में माल दबाकर बैठे हैं। इससे प्याज-आलू की थोक में कालाबाजारी होने लगी है। इसका असर यह है कि एक सप्ताह के अंदर थोक बाजार में पुराने आलू के दाम 4 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं। स्टॉक ज्यादा मिला तो कार्रवाई: कृषि बाजार समिति, झारखंड के पणन सचिव अभिषेक आनंद ने कहा है कि शनिवार से पंडरा में आलू और प्याज के स्टॉक की जांच करवाई जाएगी। स्टॉक ज्यादा निकलने पर व्यापारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। ये भी देखा जाएगा कि थोक व्यापारी कितना में सामान मंगवा रहे हैं और कितना मुनाफा कमा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TD8cIC

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages