सोनारी थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास गुरुवार की देर रात दो मंदिरों में चोरी हुई। मंदिर के पास मेडिकल दुकान से भी चोराें ने कोल्ड ड्रिंक की बोतलें चाेरी की। चोरों ने फ्रिज भी ले जाने का प्रयास किया। सूचना पर शुक्रवार की सुबह पुलिस पहुंची। चोरों ने एयरपोर्ट के पास विश्वकर्मा मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़ पैसों की चोरी कर ली। जबकि हनुमान मंदिर का साउंड सिस्टम उड़ा लिया।
विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह ने कहा- दानपेटी में करीब 20 हजार रुपए थे। साल में दीपावली के समय दानपेटी को खोला जाता है। 3 साल पूर्व भी मंदिर में चोरी हुई थी। वहीं मेडिकल दुकानदार सूरज कुमार ने कहा-दुकान का ताला तोड़ चोरों ने फ्रिज ले जाने का प्रयास किया। वे असफल रहे तो उसमें रखे कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों को लेकर फरार हो गए। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35KFsn4






No comments:
Post a Comment