Breaking

Saturday, October 31, 2020

चतरा मोड़ से चोरदाहा चेकपोस्ट तक दर्जन भर होटलों में खुलेआम बिकती है शराब

(हरेंद्र कुमार) झारखंड-बिहार के सीमाने पर स्थित समेकित चेकपोस्ट चोरदाहा के आस पास की लाइन होटलों की रौनक हर दिन दोपहर बाद बढ़ जाती है। क्योंकि इन होटलों में दोपहर बाद शराब पीने के लिए बिहार के लोगों का आना जाना शुरू हो जाता है। वे झारखंड में शराब पीते हैं और वापस बिहार लौट जाते हैं। ऐसा हर दिन होता है। चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस को भी पता है कि चोरदाहा के आसपास की लाइन होटलों में शराबियों का जमावड़ा लगता है।

चोरदाहा तक जीटी रोड के दोनों तरफ दर्जन से भी अधिक होटल संचालित है। जिन होटलों में खुलेआम शराब का सेवन होता है। इन होटलों में शराब का अवैध कारोबार भी होता है। दोपहर होते ही बाइक एवं फोर व्हीलर से बिहार से झारखंड बॉर्डर पार कर शराबी शराब पीने और खरीद कर ले जाने वालों का तांता लग जाता है। जो देर रात तक चलते रहता है। कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए एक तरफ पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जवान बैरियर लगा कर वाहनों में सवार लोगों को जांच के लिए रुकवाते हैं।

वहीं दूसरी तरफ अंचलाधिकारी सह कोविड-19 अधिकारी द्वारा मजिस्ट्रेट के रूप में 8-8 घंटे के लिए 2 शिक्षकों को नियुक्त किये है। प्रशासन के द्वारा झारखंड-बिहार बॉर्डर पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी सैकड़ों की संख्या में बिहार से बॉर्डर पार कर होटलों में बैठकर शराब सहित नशीले पदार्थ का सेवक खुलेआम किया जा रहा है। कभी-कभी अत्यधिक शराब का सेवन करने वाले सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। शराब पीने के दौरान कई बार ये आपस में उलझ भी जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Liquor is openly sold in a dozen hotels from Chatra Mor to Chordaha Check Post


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oLcwEk

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages