Breaking

Friday, October 30, 2020

परसुडीह: शराब दुकान खोलने के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, एक घंटे रोड जाम

परसुडीह में शराब दुकान खोलने पर वहां की महिलाओं ने शुक्रवार की शाम सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने लगभग एक घंटे तक करनडीह-परसुडीह सड़क को जाम कर दिया। दरअसल, परसुडीह प्रमदनगर स्थित दयाल रेसिडेंसी के पास अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने की तैयारी थी। इसकी सूचना मिलते ही आसपास की दर्जनों महिलाएं सड़क पर आ गईं। महिलाएं किसी भी हाल में शराब दुकान नहीं खोलने देने पर अड़ी रहीं। महिलाओं का कहना था कि जब तक शराब दुकान को बंद करने का आश्वासन प्रशासन नहीं देगा, तब तक वे सड़क जाम रखेंगी।

महिलाओं का साथ देने के लिए जिला पर्षद राणा डे, मुखिया भी पहुंच गए। लोगों का कहना था कि शराब दुकान रिहायशी इलाके में खोला जा रहा है। इससे लॉ एंड आर्डर की समस्या उत्पन्न होगी और आसपास के लोग शराब का सेवन करने लगेंगे। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों का आश्वस्त किया कि शराब दुकान नहीं खुलेगी। तब जाकर मामला शांत हुआ।

रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने का लाइसेंस प्रशासन ने दिया है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होगा व इलाका असुरक्षित होगा। कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होगी।

-अपर्णा गुहा, स्थानीय निवासी।

शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। महिलाएं इससे असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस मुद्दे पर जिला प्रशासन से बात की गई है। किसी भी हाल में शराब दुकान नहीं खोलने दिया जाएगा।
-राणा डे, जिला पार्षद।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Parsudih: Women on the road against opening liquor shop, road jam for one hour


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HQMNsQ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages