धालभूम एसडीओ नीतीश कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि अवैध पटाखा भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कहा - आबादी के बीच पटाखा के भंडारण से अनहोनी हो सकती है। अवैध रूप से भंडारण करने वालों के खिलाफ केस करेंगे। पटाखा बिक्री के लिए स्थल चयनित करने की प्रक्रिया चल रही है। उपायुक्त कार्यालय से जानकारी मांगी है।
जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम , जुगसलाई नगर परिषद विशेष पदाधिकारी-कार्यपालक पदाधिकारी व जमशेदपुर अंचलाधिकारी को पत्र लिख उन स्थानों की जानकारी मांगी गई है। कोविड की गाइडलाइन के तहत खुदरा पटाखा बिक्री का लाइसेंस जारी किया जाएगा। जिस स्थान पर अस्थाई दुकानें लगेंंगी, वहां सैनेटाइजर की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जाएगा और मास्क पहनने वालों को ही पटाखा की खरीदारी की अनुमति होगी।
बस्ती के बीच पटाखा दुकानें हाईकोर्ट में दायर की याचिका
जुगसलाई में घनी बस्ती के बीच अवैध पटाखा दुकानों को लेकर उमेश प्रसाद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कहा-जनता के हितों को ध्यान में रख याचिका लगाई है, ताकि लोग सुरक्षित रहे। लेकिन इसको लेकर मुझे धमकाया जा रहा है। याचिका वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mA0vj5






No comments:
Post a Comment