Breaking

Saturday, November 28, 2020

अंतिम तिथि से पहले बिजली बिल जमा करने पर एक प्रतिशत की छूट, जेबीवीएनएल की ओर से याेजना की शुरुआत की गई

निर्धारित समय (ड्यू डेट) से पहले बिजली बिल जमा करने पर लाेगाें काे कुल राशि में एक प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ऑनलाइन और मैन्युअल दाेनाें तरीके से बिजली बिल जमा कराने पर लाेगाें काे छूट मिलेगी। जेबीवीएनएल की ओर से याेजना एक अक्टूबर से लागू कर दी गई है। नवंबर महीने में बिजली बिल पर अंकित राशि जमा करने की अंतिम तिथि से पहले भुगतान करने पर लाेगाें काे छूट मिलने लगेगी।

राजस्व काे बढ़ावा देने के लिए जेबीवीएनएल की ओर से याेजना की शुरुआत की गई हैं। इससे पहले ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान करने पर लाेगाें काे एक प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। नई याेजना में मैनुअल काउंटर पर तय समय से पहले बिजली बिल भुगतान करने पर लाेगाें काे छूट की सुविधा प्रदान की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o6nsuQ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages