Breaking

Saturday, November 28, 2020

शहर का तामपान 6 डिग्री बढ़कर 30.8 डिग्री रहा, रात का 17.4 डिग्री दर्ज

आसमान से बादल छंटते ही शनिवार को दिन का तापमान 6 डिग्री बढ़ गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री था, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं रात का तापमान 17.4 डिग्री रहा। यह तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। शुक्रवार को रात का तापमान भी इतना ही था। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तरी हवा आ रही है इसलिए रात का तापमान गिरेगा। राजधानी में बीती रात हल्की बूंदाबांदी हुई।

निवार महातूफान का असर पूरी तरह खत्म हो गया है इसलिए अब रात के तापमान में गिरावट आएगी। हवा में आर्द्रता की मात्रा सुबह 81 व शाम को 45 फीसदी रही। इस कारण रात में ठंड बढ़ेगी। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि सबसे कम तापमान अंबिकापुर का 12 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान रायपुर का 30.8 डिग्री रहा। पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री ज्यादा है। दुर्ग में जरूर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम खुलने के कारण सभी जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से एक से चार डिग्री तक बढ़ गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o4UNX3

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages