Breaking

Saturday, November 28, 2020

बीसीसीएल के डीएफ और उनकी पत्नी हुए काेराेना संक्रमित, फिर दाेनाें काेयला नगर स्थित डायरेक्टर बंगले में हाेम क्वारेंटाइन किए गए

बीसीसीएल के वित्त निदेशक (डीएफ) और उनकी पत्नी काेराेना पाॅजिटिव पाए गए हैं। तबीयत खराब हाेने पर उन्हाेंने गुरुवार काे निजी लैब में जांच कराई थी। उनकी रिपाेर्ट शुक्रवार काे पाॅजिटिव आई। उसके बाद दाेनाें काेयला नगर स्थित डायरेक्टर बंगले में हाेम क्वारेंटाइन हाे गए।

सेंट्रल अस्पताल के मेडिसीन विभाग के डाॅ पीके सिंह और डाॅ पीएम टाेप्नाे की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, डीएफ काे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के साथ-साथ क्राॅनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पलमाेनरी डिजीज है। इसके पहले बीसीसीएल के सीएमडी, डीपी समेत कंपनी के करीब 200 अधिकारी और कर्मी संक्रमित हाे चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ भी हाे चुके हैं।

7500 आरएटी किट मिली, रेलयात्रियों की जांच फिर शुरू

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने शनिवार काे धनबाद जिला काे आरएटी किट उपलब्ध कराया है। जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा ने बताया कि राज्य सरकार से 50 हजार आरएटी किट की डिमांड की गई थी, लेकिन 7500 आरएटी किट ही मिली है। आरएटी किट मिलने के साथ रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियाें की काेराेना जांच शुरू कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33qm9iK

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages