Breaking

  

Thursday, November 26, 2020

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ऑनलाइन संबोधन में कहा- झारखंड की न्यायपालिका समाज के अंतिम व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाने में हमेशा तत्पर

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड की न्यायपालिका तेजी से डिजिटल हो रही है। झारखंड हाईकोर्ट का यह प्रयास सराहनीय है और पूरे देश में यह उदाहरण बन रहा है। झारखंड की न्यायपालिका समाज के अंतिम व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाने में हमेशा तत्पर रही है। वह गुरुवार को हाईकोर्ट, झालसा और ज्यूडिशियल एकेडमी की ओर से संविधान दिवस पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने हाईकोर्ट में ई-फाइलिंग और ऑनलाइन सर्टिफाइड कॉपी योजना का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि संविधान ने देश की एकता व अखंडता, देशवासियों की गरिमा को अक्षुण बनाए रखने का काम किया।

कहा कि संविधान का पालन और इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अभी पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित है। उम्मीद है जल्द ही देश इस पर विजय प्राप्त कर के पूर्व की भांति विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

हाईकोर्ट में ई फाइलिंग और ऑनलाइन सर्टिफाइड कॉपी योजना का शुभारंभ

समाहरणालय में कर्मचारियों को दायित्वों का अनुपालन कराने की शपथ दिलाते डीसी छवि रंजन

अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए काम करें: चीफ जस्टिस

चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने कहा कि संविधान चाहे जैसा भी हो यदि उसे कार्यान्वित करने वाले अच्छे होंगे तभी वह अच्छा साबित होगा। हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए मिल कर काम करना होगा। उन्होंने डिजिटाइजेशन, ई-कोर्ट प्रोजेक्ट, ई-फाइलिंग ऑनलाइन सर्टिफाइड कॉपी, ऑनलाइन पेमेंट ऑफ कोर्ट फीस आदि की चर्चा की। नवनियुक्त न्यायिक अधिकारियों को आने वाले जीवन के लिए बधाई देते हुए यह नसीहत दी कि मेहनत से ईमानदार अधिकारी बनकर दिखाना है।

लोक अदालत... 35 हजार से अधिक मामले निपटाए गए
संविधान दिवस पर झारखंड हाईकोर्ट में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 35 हजार से अधिक मामले निपटाए गए और लोगों के बीच 1300 करोड़ रुपये का बंटवारा किया गया। लोक अदालत में सर्विस मैटर को सूचीबद्ध किया गया था। इसमें प्रमोशन, वेतन, बकाया व अन्य मामलों का निपटारा किया गया। कई मामलों को कोर्ट पहुंचने के पहले ही सुलझा दिया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों की ओर से 497 लोगों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गयी।

डीसी ने कर्मचारियों को संविधान के अनुपालन की शपथ दिलाई

संविधान दिवस पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में पदाधिकारियों और कर्मियों को संविधान के अनुपालन की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट ए ब्लॉक में डीसी छवि रंजन ने शपथ दिलाई। कहा, संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करें

पुलिस मुख्यालय में कर्मियों ने ली शपथ
पुलिस मुख्यालय के कर्मियों ने गुरुवार को संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय अजय कुमार सिंह ने सभी को भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष बनाए रखने की शपथ दिलाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Governor Draupadi Murmu said in an online address - Always ready to provide speedy justice to the last person of the judiciary society of Jharkhand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jle8UL

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages