Breaking

Friday, November 27, 2020

सबसे स्वच्छ सरकारी कार्यालयों में बिष्टुपुर थाना, सबसे गंदा मार्केट साकची मीट बाजार; मोहल्ला या कॉलोनी में सबसे साफ विजया गार्डेन

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से शहर के सरकारी कार्यालय, बाजार, होटल और मोहल्ले की स्वच्छता का सर्वे कराया गया। इसकी रैंकिंग शुक्रवार को अक्षेस ने जारी की। इसके मुताबिक सरकारी कार्यालय में सबसे स्वच्छ बिष्टुपुर थाना को माना गया। इसमें उपायुक्त कार्यालय और सर्वे करने वाले जमशेदपुर अक्षेस का कार्यालय पिछड़ गया। उपायुक्त कार्यालय दूसरे और अक्षेस कार्यालय चौथे स्थान पर रहा।

रैंकिंग में बिष्टुपुर फल बाजार को बाजार श्रेणी में प्रथम स्थान मिला। वहीं, मोहल्ला या कॉलोनी की रैंकिंग में सबसे साफ विजया गार्डेन और दूसरे स्थान पर आशियाना गार्डेन रहा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को देखते हुए शहर में यह सर्वे किया गया था। 26 सितंबर को सर्वे किया गया है। इसमें अक्षेस की टीम ने स्वच्छता की जांच की।

अंक तालिका

शहर के बीच में स्थित साकची थाना बिष्टुपुर से 240 अंक नीचेे

रैंकिंग में चार थाने ही स्थान पा सके हैं। इसमें कुल 560 अंक में बिष्टुपुर थाना ने 520 अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया। गोलमुरी थाना रैंकिंग में 12वें स्थान पर रहा, उसे 320 अंक मिला। बिरसानगर थाना ने 300 अंक हासिल कर 13वां स्थान हासिल किया। महज 280 अंक हासिल कर साकची थाना 14वें स्थान पर रहा। बिष्टुपुर थाना से साकची 240 अंक नीचे रहा, जबकि साकची थाना शहर के बीचों बीच स्थित है। सरकारी कार्यालयों में सबसे नीचे साकची थाना रहा।

सरकारी कार्यालयों की रैंकिंग (कुल अंक 560)
रैंक कार्यालय अंक मिले
1. बिष्टुपुर थाना 520
2. उपायुक्त कार्यालय 480
3. जीएसटी ऑफिस 440
4. जमशेदपुर अक्षेस 430
5. डीटीओ कार्यालय 410
6. बाजार मास्टर ऑफिस 390
7. वेटनरी अस्पताल 370
7. श्रम कार्यालय 370
8. अंबे गैस एजेंसी 360
9. एक्सचेंज ऑफिस 350
10. राशनिंग कार्यालय 340
11. सीडीपीओ कार्यालय 330
12. गोलमुरी थाना 320
13. बिरसानगर थाना 300
15. साकची थाना 280

जमशेदपुर के कार्यालय, कॉलोनी और बाजारों का स्वच्छता सर्वे किया गया है। इसमें सभी को रैंकिंग दी गई है। सरकारी कार्यालयों को साफ सुथरा रखना सबकी जिम्मेवारी है। रेटिंग का यही आधार बनाया गया है।

-कृष्ण कुमार, विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The cleanest government offices include Bishtupur Police Station, Dirty Market Sakchi Meat Market; The cleanest Vijaya Garden in Mohalla or Colony


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jls4OQ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages