कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली।
जिला स्तरीय नोडल अधिकारी जीएस नाग ने बताया इसके लिए वितरण सेंटर सहित परिवहन के लिए वैक्सीन वैन की व्यवस्था की जाएगी। एक सेंटर में 100 व्यक्तियों को टीका लगाने की तैयार की जा रही है। सेंटर में वेटिंग रूम, टीकाकरण रूम और आब्जर्वेशन रूम की व्यवस्था होगी। टीकाकरण के बाद संबंधित का आब्जरवेशन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वैक्सीन आने पर टीकाकरण के लिए निर्धारित प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। टास्क फोर्स की बैठक में जिले में संचालित मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में अब तक की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एआर गोटा ने जिले में कोविड 19 के संक्रमित मरीजों, स्वस्थ मरीजों, सैंपलों की संख्या, होम क्वारेंटाइन, प्राप्त रिपोर्ट एवं कोरोना संक्रमण से बचाव तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3anH6yW






No comments:
Post a Comment