Breaking

Tuesday, December 29, 2020

रांची की 13 ट्रेनों को मिली मंजूरी, दाे जनवरी से चलेंगी, दुमका इंटरसिटी, रांची-टाेरी-लाेहरदगा हाेगी शुरू

रेल मंत्रालय ने रांची रेल डिवीजन की 13 ट्रेनाें के परिचालन काे मंजूरी दी है। ये ट्रेनें नए साल यानी दाे जनवरी से परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। रांची सांसद संजय सेठ ने 19 ट्रेनाें के प्रस्ताव काे रांची रेल डिवीजन ने दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय भेजा था। उसके बाद 19 ट्रेनाें के प्रस्ताव काे रेल मंत्रालय मंजूरी के लिए भेजा गया।

इस प्रस्ताव पर साेमवार की देर रात रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी। अब साफ हाे गया है कि रांची से बंद पैसेंजर ट्रेेनाें के परिचालन पर हरी झंडी मिल गई है। सांसद इसके लिए रांची रेल डिवीजन के अधिकारियाें काे बधाई दी है।

ये ट्रेनें चलेंगी...

  • रांची-दुमका इंटरसिटी
  • हटिया-वर्धमान पैसेंजर
  • बाेकाराे-आसनसाेल-पैसेंजर
  • रांची-आसनसाेल पैसेंजर
  • टाटा-हटिया पैसेंजर
  • रांची-टाेरी पैसेंजर
  • रांची-लाेहरदगा पैसेंजर
  • खड़गपुर-रांची पैसेंजर
  • आद्रा-बरकाकाना पैसेंजर
  • हटिया-राउरकेला पैसेंजर
  • हटिया-टाटा पैसेंजर ट्रेन
  • रांची-लाेहरदगा आरएल दाे
  • आरएल तीन

माैर्या काे 4 अप्रैल तक एक्सटेंशन

हटिया से गाेरखपुर जाने वाली माैर्या एक्सप्रेस काे 4 अप्रैल तक एक्सटेंशन मिल गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KBtXIf

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages