Breaking

Saturday, December 12, 2020

कोरोना से एक बुजुर्ग की रायपुर में मौत, दिसंबर में 14 दम तोड़ चुके

कोरोना व अन्य बीमारियों से जूझ रहे बालोद ब्लॉक के भोइनापार गांव के 62 वर्षीय मरीज की मौत शुक्रवार को भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर में हो गई। जिसकी पुष्टि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने की है। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव व सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मरीज को 7 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मेडिकल बुलेटिन में अन्य बीमारियों में हार्ट डिजीज को भी उल्लेख किया गया है। शनिवार को जिले में कुल 77 नए मरीज मिले। दिसंबर में संक्रमण के साथ मौत के आंकड़े भी बढ़ते क्रम पर है। 30 नवंबर तक स्वास्थ्य विभाग ने 55 लोगों की मौत की पुष्टि की थी। जो अब 69 हो गई है। दिसंबर में 14 लोगों की मौत कोरोना व अन्य बीमारियों से हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/381SLAu

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages