Breaking

Saturday, December 5, 2020

भूमि विवाद समाधान दिवस में 158 मामले में122 का ऑन-स्पाॅट निपटारा

रांची जिला के सभी अंचलों में भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें संबंधित अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक व राजस्व उपनिरीक्षक शामिल हुए। भूमि विवाद समाधान दिवस में आए कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। जबकि कई मामलों में अग्रेतर कार्यवाही की गई है।

भूमि विवाद समाधान दिवस में ज्यादातर मामले जबरन दखल का प्रयास, जमीन मापी संबंधी विवाद, आपसी बंटवारा विवाद, दोहरी जमाबंदी आदि से जुड़े थे। सभी अंचलों में कुल 158 मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 122 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। शेष 36 मामलों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On-spot settlement of 122 cases in 158 Disputes Day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lMXTxw

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages