Breaking

Friday, December 4, 2020

मतदाता सूची में 15 तक दर्ज हाेंगे नाम

प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को बीडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। बीडीओ ने 5 और 6 दिसंबर को सभी बीएलओ को मतदान केंद्रों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने प्रमुख झुना मंडल, उप प्रमुख डीएन सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष मोबिन अंसारी, सचिव सुभाष गिरि से इस अभियान में सहयोग की अपील की है।

उन्होंने कहा कि जिनके नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, वे इसके लिए 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बैठक में डॉ अनिल कुमार सिन्हा, कन्हाई चंद्र दा, दीपक कुमार, अभिमन्यु ओझा, जसीम अख्तर आदि भी शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36FG5QC

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages