झारखंड में वर्ष 2007 से लागू मनरेगा में पहली बार 22 अक्टूबर 2020 को मजदूरों को काम दिए जाने के मामले में राज्य ने नया रिकॉर्ड कायम किया। 22 अक्टूबर को पूरे राज्य में नौ लाख 59 हजार 645 मजदूरों को काम मिला, अर्थात एक दिन में इतने मानव दिवस का सृजन हुआ था। लेकिन नया रिकॉर्ड कायम करने के दूसरे दिन 23 अक्टूबर से ही मजदूरों की संख्या में कमी होनी शुरू हो गई और सात दिन बाद 29 अक्टूबर को यह संख्या 4,76,879 रह गई।
26 अक्टूबर को सबसे कम 1,04,532 हो गई थी, जो 29 अक्टूबर तक बढ़कर फिर से चार लाख 76 हजार 879 हो गई। बताया जा रहा है कि त्योहारी सीजन में मजदूरों की संख्या अचानक घट गई। 22 अक्टूबर को सबसे ज्यादा गिरिडीह जिले में 1,28,198 मजदूर काम कर रहे थे। दूसरे नंबर पर दुमका था, जहां 1,20,988 मजदूर कार्यरत थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HHpFh3






No comments:
Post a Comment