टिस्को ट्यूब निबंधित श्रमिक संघ टाटा स्टील में नियुक्ति मामले में उनकी मांगों को लेकर क्या विचार किया गया है, इसको लेकर 16 दिसंबर को यूनियन से जवाब मांगेगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी आश्रित 18 दिसंबर को टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय गेट के समक्ष सामूहिक रूप से धरना देंगे। संघ के अध्यक्ष मोहन पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने बताया है कि टाटा स्टील ने पांच सौ निबंधित आश्रितों के लिए नियुक्ति निकालने के मामले में उन्होंने उम्र सीमा की बाध्यता हटाने और नियुक्ति की संख्या पांच सौ से बढ़ा कर पांच हजार करने की मांग की थी। इस संबंध में यूनियन के टॉप थ्री को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई थी। लेकिन, अब तक यूनियन की ओर से उन लोगों को किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n6BcWq






No comments:
Post a Comment