Breaking

Friday, December 11, 2020

अपहरण के 24 घंटे के भीतर नाबालिग को ढूंढा

नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भाग ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के लापता होने की सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने किशोरी को आरोपी के पास से बरामद कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 8 दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र की प्रार्थिया ने सिटी कोतवाली पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी की उसकी नाबालिग किशोरी 4 दिसंबर से ही घर से कहीं चली गई है और उसकी पतासाजी करने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने प्रार्थिया के रिपोर्ट पर गुम इंसान का मामला दर्ज करते हुए किशोरी की पतासाजी शुरू कर दी थी। किशोरी के पतासाजी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की किशोरी को जुमईकेला चौकी दोकड़ा के जगदीश लोहार (19) पिता महेश लोहार ने बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस की टीम ने आरोपी के घर में पहुंच कर 9 दिसंबर को आरोपी के पास से किशोरी को बरामद कर लिया था। किशोरी को बरामद करने के बाद किशोरी ने अपने बयान में बताई की आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया है। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363,376, 4,6 पास्को एक्ट का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Minor found within 24 hours of kidnapping


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ZozsB

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages