राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने पर कलेक्टोरेट परिसर में छायाचित्र विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में शुरू की गई विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं-कार्यक्रमों सहित जिला स्तर पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं कार्यक्रमों को रेखांकित किया गया है।
प्रदर्शनी में नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, गाय-गौठान, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, अन्नदाता का रखा सम्मान फसलों को दिया वाजिब दाम, राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विकास, वनोपज संग्रहण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई है। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. एआर गोटा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एसी बर्मन, डीईओ जीआर मंडावी समेत अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38feuFl






No comments:
Post a Comment