Breaking

Thursday, December 17, 2020

राम रथ के विरोध के लिए सरकार को बताया जिमेदार

कांकेर में राम वन गमन पथ यात्रा का आदिवासी समाज ने विरोध करते चक्काजाम किया था। अब इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों विश्व हिंदु परिषद, बजरंग दल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते कहा पुरे मामले को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन ज्ञापन सौंपने बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे। ज्ञापन में उल्लेखित है की 16 दिसंबर बुधवार को कांकेर में पर्यटन विभाग छग शासन द्वारा आयोजित राम वन गमन पथ यात्रा का कांकेर पहुंचने पर आदिवासी समाज ने विरोध किया था। इस घटना से भगवान राम के प्रति आस्था रखने वाले आहत हुए हैं। इस घटना के लिए पुरी तरह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बताते मुख्यमंत्री को सर्व समाज से माफी मांगना चाहिए। विश्व हिंदु परिषद जिलाध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने कहा शासन को पहले समाजजनों से सहमति लेना था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ocJEL

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages