Breaking

Thursday, December 17, 2020

गिरिडीह के 68444 अंत्योदय कार्ड धारियों को मिलेगी 3-3 किलो चीनी

गिरिडीह जिले के 68444 लाभुकों को 3-3 किलो चीनी मिलेगा, जिसका आवंटन जिले को प्राप्त हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में माह जनवरी से मार्च तक के लिए अंत्योदय परिवारों को अनुदानित दर पर चीनी वितरण करने का निर्देश देते हुए प्रखंडवार उपावंटन उपलब्ध कराया है।

गिरिडीह उपायुक्त राहुल सिन्हा द्वारा जिला प्रबंधक खाद्य निगम, सभी एमओ व सहायक गोदाम प्रबंधक को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि हर कार्डधारी को निर्धारित समय पर अनुदानित कीमत पर प्रतिमाह प्रतिकार्ड एक-एक किलो के हिसाब से तीन माह का तीन किलो चीनी दिया जाना है। गौरतलब है कि गिरिडीह जिले में कुल 68444 अंत्योदय कार्ड होल्डर हैं। इसके लिए कुल 2053.32 क्विंटल चीनी का उपावंटन प्राप्त किया गया है। जिसमें प्रति कार्डधारी को 3-3 किलो चीनी उपलब्ध कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34nI7mZ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages