Breaking

Wednesday, December 9, 2020

गढ़वा में 6 सड़क हादसे, महिला की मौत, आठ लोग घायल, एक रांची रेफर

रंका थाना क्षेत्र के सेवाड़ी गांव निवासी जयराम सिंह की पत्नी ललिता देवी 35 वर्ष चार पहिया वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गई है। घटना के संबंध में मृतक के पति जयराम सिंह ने बताया कि ललिता देवी व उसका पुत्र नंदलाल सिंह दोनों लोग अपने खेत से गेहूं को पानी पटाकर अपने घर लौट रहे थे। उसी बीच सड़क क्रॉस करने के दौरान तेज गति से आ रही चार पहिया वाहन ने ललिता को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल को तत्काल उठाकर इलाज के लिए रंका अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना है। जबकि दूसरी घटना डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी लक्ष्मण विश्वकर्मा का पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा 30 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है।

उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि यह अपने घर से बंशीधर नगर की ओर जा रहा था। उसी बीच रमना गांव के पास एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया।

रानीचेरी के पास टेंपाे पलटा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, इलाजरत

तीसरी घटना गढ़वा- चिनिया मुख्य मार्ग पर रानीचेरी गांव के पास टेंपाे पलट जाने से उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना में घायल मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी शमसुद्दीन अंसारी की पत्नी सायरा बीबी 35 वर्ष, नसीम अंसारी का पुत्र शोएब अंसारी 16 वर्ष व मेराल थाना क्षेत्र के पेशका गांव निवासी इस्लाम अंसारी की पत्नी नूरजहां बीबी का नाम शामिल है। घटना के संबंध में घायल सायरा बीबी ने बताया कि यह लोग रणपुरा गांव से पेशका गांव आ रहे थे। उसी बीच रानीचेरी गांव के पास तीखा मोड़ होने के कारण टेंपाे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस पर बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चौथी घटना केतार थाना क्षेत्र के कुशवानी गांव निवासी राम अवध बैगा की पत्नी सुनैना देवी 25 वर्ष मोटरसाइकिल के धक्के से घायल हो गई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल सुनैना देवी ने बताया कि वे अपने घर के पास रोड क्रॉस कर रही थी। उसी बीच सामने से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों के द्वारा तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पांचवीं घटना मझिआंव थाना क्षेत्र के अमहर गांव निवासी श्याम सुंदर का पुत्र रंजीत कुमार 25 वर्ष चार पहिया वाहन के धक्के से घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि यह अपने घर से रमना जा रहा था। उसी बीच पीछे से एक चार पहिया वाहन ने मझिआंव गांव के पास उसके मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को उठाकर आसपास के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। छट्ठी घटना गढ़वा- रेहला मार्ग पर उड़सुग्गी गांव के पास स्कॉर्पियो के धक्के से दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना में घायल गढ़वा थाना क्षेत्र के उचरी गांव निवासी मंजू महतो का पुत्र कमलेश कुमार 25 वर्ष व विश्रामपुर थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी भुनेश्वर मेहता का पुत्र विकास कुमार 22 वर्ष है। घटना के संबंध में घायल कमलेश कुमार ने बताया कि यह लोग अपने घर से पलामू जिला के गोदरमा गांव जा रहे थे। उसी बीच उड़सुग्गी की गांव के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने सामने से धक्का मार दिया। जिसे गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ZT7sk

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages