Breaking

Wednesday, December 9, 2020

आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याओं के लेकर मंत्री से मिला वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन गढ़वा जिला ईकाई का प्रतिनिधिमंडल आज बुधवार को प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर से आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका कि समस्या को लेकर मुलाकात की। इस दौरान मंत्री से कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कहा गया कि सेविका-सहायिका का पोषाहार व मानदेय 2016 से 2020 तक के बीच कई माह का बकाया है।

वहीं सबला पोषाहार योजना के 11 से 18 वर्ष तक के किशोरी बालिका के लिए लागू था। यह योजना फरवरी 2017 तक लागू था। इस योजना के अंतर्गत सेविका द्वारा पोषाहार खरीद कर किशोरी के बीच वितरण किया गया। इस योजना के तहत झारखंड सरकार से सिर्फ चावल दिया जाता था। दाल, चीनी आदि सेविका द्वारा खरीद कर वितरण किया गया है।

वितरण जन प्रतिनिधि कि उपस्थित मे किशोरी का आधार एंव फोटो लगा कर किया गया है। इस का पैसा अप्रैल 2016 से फरवरी 2017 कुल 11 माह का बाकी है। बकाया राशि गढ़वा जिला मे 232 केन्द्र व भंडरिया के 79 केन्द्र को नही मिला है। उन्होंने कहा कि एक माह मे एक सेन्टर का 5000 रुपए होता है। इस तरह इस योजना के तहत एक करोड़ 71 लाख पांच हजार रुपए बकाया है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने कहा कि शेष सभी परियोजना को सबला पोषाहार राशि मिल चुका है । उन्होंने कहा कि सुखा राशन सेविका द्वारा पोषाहार खरीद कर 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चो को वितरण किया रहा जा रहा है। इस मे 30 से 50 प्रतिशत तक जिला से कटौती किया जा रहा है। जबकि लॉकडाउन मे सभी बच्चो को राशन लगातार दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qIdaTX

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages