Breaking

Saturday, December 12, 2020

सड़क हादसे में जिसकी मौत हुई उसके खिलाफ किया जुर्म दर्ज

अर्जुन्दा मनकी मार्ग पर बंगाली फार्म हाउस मोड के पास सड़क हादसे में जिस युवक की मौत हुई, उसके खिलाफ ही अर्जुन्दा पुलिस ने धारा 304 ए, 279 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जिला न्यायालय के नगर सैनिक ग्राम सुंदरा निवासी चैन सिंह देशमुख ने बताया कि 10 दिसंबर को मैं अपने डेढसाला महावीर देशमुख के घर शादी कार्यक्रम में ग्राम सुरेगांव गया था। वहां साढू भाई राजेन्द्र देशमुख के पुत्र भीमेन्द्र देशमुख निवासी कुथरेल भी आया था।

शाम 7 बजे ग्राम कुथरेल जाने के लिए बाइक से निकला। लेकिन घर नहीं पहुंचा। 11 दिसंबर को सुबह 7 बजे राजेन्द्र ने बताया कि अर्जुन्दा मनकी रोड पर भीमेन्द्र का एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली है। मेन रोड किनारे भीमेन्द्र अनियंत्रित होकर गिरा था। उसकी मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JXEQ6I

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages