राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से चैंबर भवन में ट्रैफिक एसपी ने झारखंड चैंबर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मेन रोड के सभी व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे। ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में सड़कों पर अतिक्रमण मुख्य बाधक है।
दुकानदार दुकान के बाहर सड़कों पर अपने सामान को रखते हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित होती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा मेन रोड को आदर्श रोड के रूप में विकसित करेगी। प्रशासन द्वारा बुधवार से मेन रोड में ड्राइव चलाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि सड़कों को अतिक्रमणमुक्त रखने में प्रशासन का सहयोग करें। निर्धारित पार्किंग पड़ाव पर ही वाहनों को पार्क कराएं, ताकि अनावश्यक रूप से किसी को कठिनाई न हो।
ट्रैफिक एसपी ने बताई बड़ी बाधा
दुकानदार सड़कों पर रखते हैं दुकान के सामान व्यापारियों ने कहा- जाम से हमारा व्यापार भी हो रहा है प्रभावित, करेंगे सहयोग
बैठक में हुए शामिल
चैंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी, महासचिव धीरज तनेजा, सह सचिव मुकेश अग्रवाल, रोस्पा टाॅवर से विजय मिनोचा, मेन रोड व्यवसायी समिति से राजेंद्र प्रसाद, मेन रोड दुकानदार समिति से बिनोद टेकरीवाल, रौनक टेकरिवाल, डेली मार्केट समिति से मो. शम्मीर, हाजी फिरोज आदि शामिल हुए।
व्यवसायियों ने स्वीकार किया कि ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या के कारण उनका व्यापार भी बाधित हो रहा है। व्यापारिक गतिविधियों को गति देने के लिए शहर में स्मूथ ट्रैफिक व पार्किंग की व्यवस्था जरूरी है। चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों को बिना परेशान किए ट्रैफिक को स्मूथ किया जाए। स्ट्रीट वेंडर्स को निर्धारित स्थान पर लगाने के लिए अपेक्षित कार्रवाई करें।
चैंबर चुनाव
अंतिम दिन 58 नामांकन, वापसी की तिथि 10 दिसंबर को
चैंबर चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 58 नामांकन प्राप्त हुए। चुनाव पदाधिकारी विष्णु बुधिया व पवन शर्मा ने कहा कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 10 दिसंबर को संध्या 4 बजे तक निर्धारित है। नामांकन वापसी के उपरांत समस्त उम्मीदवारों की अंतिम सूचि प्रकाशित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने अपने आवेदन में डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर नहीं दिया है, ऐसे उम्मीदवार नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक अपना डिन नंबर उपलब्ध कराएं, अन्यथा उनके नामांकन अवैध घोषित किए जाएंगे। कोविड-19 व किसानों की बंदी को लेकर नामांकन दाखिल करने का समय 2.30 घंटे विस्तारित किया गया था।
थाने में नॉमिनेशन से रोकने की शिकायत दर्ज
दीपेश निराला ने चुटिया थाना में लिखित शिकायत की है कि जब चैंबर दफ्तर पहुंचे तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि चैंबर के सदस्य नहीं हैं। उन्हें मेंबरशिप से टर्मिनेट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ना कोई टर्मिनेशन लेटर मिला है और ना ही कोई ई-मेल आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3otxQNs






No comments:
Post a Comment