Breaking

Tuesday, December 8, 2020

यात्री ने फ्लाइट कैंसल होने पर अपराधियों ने कस्टमर केयर बन तुरंत किया फोन, उड़ा लिए पैसे

साइबर अपराधी पढ़े-लिखे लोगों को भी अब अपना शिकार बना रहे हैं। सिर्फ ठगी करने का तरीका बदल जा रहा है। ऐसा ही एक मामला एयरपोर्ट थाना में दर्ज हुआ है। ठगी के शिकार बेंगलुरु के रहने वाले सौरभ शॉ ने मामला दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सौरभ शॉ परिवार सहित 23 नवंबर को बेंगलुरु से रांची अपने ससुर के घर एयरपोर्ट रोड स्थित वाटिका अपार्टमेंट में आए थे। 28 नवंबर को उन्हें एयरलाइंस की ओर से सूचना मिली कि उनकी वापसी की टिकट, जिस फ्लाइट से एक दिसंबर को थी, वह कैंसिल हो गई है।

इसके बाद सौरभ ने उक्त एयरलाइंस के कस्टमर केयर से अपने पैसे रिटर्न व अगली तिथि का टिकट के लिए संपर्क किया। लेकिन, उनका संपर्क एयरलाइंस के कस्टमर केयर से नहीं हो सका। फिर उन्होंने एयरलाइंस के सोशल मीडिया के अकाउंट पर संपर्क करने की कोशिश की, जिसमें उन्होंने कहा कि आपके कस्टमर केयर से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

यात्री ने यहां की गलती... पैसे के ट्रांजेक्शन के लिए अपनी मोबाइल स्क्रीन कर दी शेयर

एयरलाइंस के सोशल मीडिया अकाउंट पर मैसेज भेजने के बाद सौरभ शॉ को एक रिप्लाई मिला, जिसमें उन्हें एक फोन नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया। उक्त नंबर पर जब सौरभ ने संपर्क किया तो रिंग होने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। उसके कुछ ही देर बाद उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया।

कॉल करने वाले ने खुद को उक्त एयरलाइंस का कस्टमर केयर बताया और फिर 60 रुपए का ट्रांजेक्शन बैंक एकाउंट से डेबिट कार्ड के जरिए करने को कहा। इसी क्रम में उसने सौरभ को अपना मोबाइल स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा। जैसे ही सौरभ ने उसके साथ अपना मोबाइल स्क्रीन शेयर किया, साइबर अपराधी ने उनके डेबिट कार्ड का पूरा डिटेल ले लिया और ओटीपी ले खाते से तुरंत 26,666 रुपए निकाल िलए। पैसे निकालते ही साइबर अपराधी ने अपना फोन डिस्कनेक्ट कर दिया।

शंका होते ही यात्री ने अकाउंट को कराया फ्रीज
फोन डिस्कनेक्ट होते ही यात्री सौरभ शॉ को शंका हुई कि कहीं वे साइबर अपराधी के शिकार तो नहीं हो गए। जैसे ही एकाउंट चेक किया तो पता चला कि उनके पैसे निकल गए हैं। उन्होंने तुरंत अपना एकाउंट और डेबिट कार्ड बैंक को फोन कर फ्रीज कराया और एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K4ffsq

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages