साकची पुराना कोर्ट के पास पार्किंग शुल्क वसूलने के विवाद पर ठेकेदार शिबू सिंह और अधिवक्ता श्रीराम दुबे के बीच मारपीट हुई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पुराना कोर्ट के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सभी शिबू सिंह उसके भाई व साथियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
खबर मिलने पर ट्रैफिक थानेदार केके पांड़ा ने पहुंच अधिवक्ताओं को समझाया और लिखित शिकायत देने पर कार्रवाई का अाश्वासन देकर जाम हटाया। करीबन आधे घंटा तक अधिवक्ताओं ने सड़क जाम रखा था। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत की है।
दोनों पक्षों ने थाना में दी लिखित शिकायत, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी
- पहला पक्ष हथियार से लैस होकर कोर्ट में घुसकर मारपीट और पथराव किया
- दूसरा पक्ष मेरी अच्छी छवि को बदनाम करने का प्रयास श्रीराम दुबे कर रहे हैं
अधिवक्ता श्रीराम दुबे ने पुलिस को बताया - शिबू सिंह और उसके भाई विक्रम सिंह अवैध पार्किंग पर अाम जनता और अधिवक्ता से पैसे वसूल रहे हैं। गुरुवार की शाम को भी जबरन पार्किंग वसूला जा रहा था। विरोध करने पर दोनों 20-25 युवकों के साथ कोर्ट कैंपस में घुसकर अधिवक्ताओं से मारपीट और पथराव किया। सभी हथियार से लैस थे। पूर्व में भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। शिबू असामाजिक तत्वों के साथ शहर में पार्किंग वसूल रहा है।
इधर, शिबू ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा - मेरे पिता दीपक सिंह अधिवक्ता हैं। पिता बार एसोसिएशन के चुनाव में हार गए थे। इसको लेकर श्रीराम दुबे हमेशा चिढ़ाते हैं। गुरुवार की शाम साढ़े तीन बजे पुराना कोर्ट में एफीडेविट करने गया था। तभी श्रीराम दुबे ने रास्ता रोका। गाली-गलौज कर अपाहिज शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की। पॉकिट से चार हजार रुपए छीन लिए। वहां काफी लोग जमा हो गए, जिसके कारण जान बचा भाग गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38fQBh2






No comments:
Post a Comment