मानगो नगर निगम क्षेत्र में राशि का उठाव कर पीएम आवास का निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों के खिलाफ कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2017-18 में पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत किए आवास जिनका निर्माण पूरा नहीं हुआ है, उनकी जांच की। निरीक्षण में पाया कि लाभुकों ने आवास निर्माण पूरा नहीं किया है।
लाभुकों को दो दिनों में आवास निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया गया। समय पर आवास पूरा नहीं करने पर उन लाभुकों को दी गई राशि की वसूली और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने का नोटिस दिया गया है। मौके पर पीएमएवाई के नोडल दिनेश्वर यादव, कार्यालय कर्मी सुजीत यादव, श्रीनिवास आदि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W8QE8O






No comments:
Post a Comment