राज्य में स्कूल के संचालन के संबंध में सहमति तो बन गई पर स्कूल का संचालन कब होगा इसकी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने सरकारी व सरकारी आवासीय विद्यालय संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। लॉकडाउन के बाद जिले के सरकारी-आवासीय सरकारी स्कूल बंद किया था।
डीसी सूरज कुमार ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा में विभाग के अधिकारियों को स्कूल के संचालन की तैयारी करने का आदेश दिया। ताकि स्कूल खुलने की तिथि की घोषणा के साथ संचालन किया जाए। स्कूलों का संचालन सरकार की गाइडलाइन के आधार पर होगा। डीसी ने कहा - स्कूल का संचालन शुरू होने से पहले सभी सरकारी स्कूलों का सैनेटाइज कराया जाएगा। सभी बच्चे मास्क लगा स्कूल आएंगे।
भवन बनाने में उदासीनता बरतने वालों को शोकॉज
डीसी ने कहा- जर्जर स्कूल भवन का तोड़ने का आदेश दिया था। जिन बीईईओ ने आदेश का अनुपालन नहीं किया है, उन्हें डीएसई शोकॉज करें। वहीं, केजीबीवी में नामांकन में सभी स्कूलों ने लक्ष्य के मुताबिक नहीं किया है, उन स्कूलों के बीईईओ व वार्डन के वेतन निकासी पर रोक लगेगी।
ड्राॅपआउट बच्चे होंगे ट्रैक
डीसी ने स्कूलों से ड्रापआउट बच्चों की पहचान का आदेश डीएसई विनीत कुमार को दिया। कहा- एसएलसी लेने वाले बच्चों का नामांकन कहां कराया जा रहा है इसकी जानकारी जुटाएं।
विद्युत आपूर्ति बहाल करें
डीसी को बताया गया कि जिले के 62 स्कूलों में अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। डीसी ने ईओ को आदेश दिया कि जल्द से जल्द स्कूलों में बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38bOr1X






No comments:
Post a Comment