Breaking

Saturday, January 9, 2021

12 जनवरी से ठंड बढ़ने के आसार, अधिकतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा; अब तीखी लगने लगी धूप

रांची में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़ा गया। इस कारण जनवरी में ही धूप में तीखापन आ गया है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को तापमान 26.8 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 जनवरी से दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। क्योंकि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा का असर झारखंड पर पड़ेगा।

इस वजह से न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। अगले तीन-चार दिनों तक रांची का अधिकतम तापमान 28 से 25 डिग्री और न्यूनतम 11 से 12 डिग्री के बीच रहने के आसार जताए गए हैं। सुबह में कोहरे के बाद दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lj7Zd5

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages