Breaking

Monday, January 4, 2021

डॉ सोनल सौम्या को नीट की परीक्षा में 125वां स्थान मिला

मास्टर ऑफ़ डेंटल सर्जरी में नामांकन के लिए होने वाले अखिल भारतीय परीक्षा (नीट ) में गढ़वा की डॉ सोनल सौम्या को 125वां स्थान मिला है। इस सफलता से डॉ सोनल देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज से दंत चिकित्सा में एमडीएस कर पाएंगी। डॉ सोनल के पिता जोखू प्रसाद (सेवानिवॄत्त प्रधान लिपिक आरईओ गढ़वा) अपनी सुपुत्री की सफलता से बहुत प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि नीट एमडीएस मेडिकल क्षेत्र में कठिनतम परीक्षाओं में से एक है। इसमें सफल होकर उनकी पुत्री न सिर्फ परिवार का बल्कि गढ़वा जिला का भी नाम रौशन किया है।

उन्होंने कहा कि डॉ सोनल अपने बड़े भाई मेजर डॉ जयप्रकाश के मार्गदर्शन में स्वयं से परीक्षा की तैयारी की थी। सोनल शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा कि सोनल 12वीं तक की पढाई आरके पब्लिक गढ़वा से की थी। जबकि बीडीएस वनांचल डेंटल कॉलेज से की हैं। बीडीएस में यूनिवर्सिटी टॉपर रही हैं। इसके लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में पुरस्कृत की थीं। अपनी सफलता का श्रेय डॉ सोनल अपनी मां शिव कुमारी (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका), पिता जोखू प्रसाद, बड़े भाई मेजर डॉ जयप्रकाश व डेंटल कॉलेज के प्राध्यापकों को देती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35qWozR

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages