Breaking

Sunday, May 24, 2020

जिले में 42 नए क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए, चार की क्षमता बढ़ाई

सरायकेला-खरसावां जिले में प्रवासी मजदूरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने 42 नए क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में विकसित किया है तथा पूर्व से संचालित क्वारेंटाइन सेंटर में क्षमता को भी बढ़ाया गया है। जानकारी हो कि जिले में अब तक प्रवासी मजदूरों की संख्या 3000 से अधिक हो गई है। जिन्हें क्वारेंटाइन में रखने के लिए अधिक भवनों की आवश्यकता हो रही है।
रेड जाेन से लाैटे 52 मजदूरों का स्वाब जांच
प्रखंड के 5 क्वारेंटाइन सेंटर में 52 प्रवासी मजदूरों का स्वाब जांच रविवार को किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सभी प्रवासी मजदूरों का ट्रैवलिंग हिस्ट्री रेड जोन से संबंधित है। इसमें एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय के 6, तीरंदाजी अकादमी दुगनी के 6 ,उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा के 26, पंचायत भवन गोविंदपुर के 10 एवं मध्य विद्यालय बड़बिल के चार प्रवासी मजदूरों का स्वैप जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया ।
तीन प्रखंडों में इन जगहों को क्वारेंटाइन सेंटर में किया गया विकसित
सरायकेला प्रखंड : प्राथमिक विद्यालय पाटा हेंस, मध्य विद्यालय बड़बिल ,प्राथमिक विद्यालय दोलानडीह, प्राथमिक विद्यालय कुदरसाई, प्राथमिक विद्यालय मुंडाटांडा, प्राथमिक विद्यालय चैनपुर, प्राथमिक विद्यालय गंगाडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महा देवपुर ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय ऊकरी, प्राथमिक विद्यालय विष्टुपादुका, नव प्राथमिक विद्यालय काला गुजु, उच्च विद्यालय वर्षिनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटा दवाना, मध्य विद्यालय इटाकुदर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुडकुम, प्राथमिक विद्यालय सुआरगुड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिलिंगबुरु ,पंचायत भवन गोविंदपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय काशीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलपुर, उत्क्रमित उत्क्रमित उच्च विद्यालय केंदुआ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांकसाई, मध्य विद्यालय मुरूप, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाथिया
खरसावां प्रखंड : मध्य विद्यालय हरी भांजा, उच्च विद्यालय बड़ाबांबो, मध्य विद्यालय पिताकलांग, मॉडल कॉलेज बंदीराम, गर्ल्स हॉस्टल, पॉलिटेक्निक कॉलेज आमदा।
कुचाई प्रखंड : कुचाई मिडिल स्कूल दल भंग ,प्रस्तावित हाई स्कूल कुचाई, कस्तूरबा हॉस्टल कुचाई, मिडिल स्कूल कुचाई, हाईस्कूल पंडाकाटा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंडी।

इन सेंटर में बढ़ाए गए बेड

  • पॉलिटेक्निक गम्हरिया में क्षमता 50 बेड से बढ़ाकर 240 बेड किया गया है ,
  • उत्क्रमित मध्य विद्यालय पातकुम की बेड क्षमता 50 से बढ़ाकर 60 किया गया है,
  • उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा बेड क्षमता 85 से बढ़ाकर 100 किया गया है,
  • कल्याण गुरुकुल सीनी सरायकेला की बेड क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 किया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3einyKS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages