Breaking

Sunday, May 24, 2020

लॉकडाउन के चलते तमिलनाडु में फंसे खरसावां के 18 मजदूर, लगाई गुहार

तमिलनाडु के तिरूवल्लर में लाॅकडाउन के चलते झारखंड के 18 मजदूर फंसे हैं। जिसमें खरसावां के खमारडीह, आसनतलिया, बडामसाल आदि गांव के 8 मजदूर शामिल है। फंसे मजदूर पंचायत के मुखिया, समाजसेवी आदि के माध्यम से झारखंड सरकार से संर्पक स्थापित कर झारखंड सरकार और सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन से मजदूरों ने घर वापसी की गुहार लगा रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड सहित झारखंड के विभिन्न प्रखंडों से 18 प्रवासी मजदूर रोजगार की तलाश में तमिलनाडु के तिरूवल्लर जिला के अपर स्वामी कंपनी में मजदूरी करने गए थे। वहां कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में फंस गए हैं। इसलिए उन्होंने मदद के लिए सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है। तांकि मजदूरों की घर वापसी हो सके।

तमिलनाडु के तिरूवल्लर जिला में लाॅकडाउन से फंसे मजदूरों में खरसावां प्रखंड के खमारडीह, आसनतलिया, बडामसाल गांव के गोकुल मुंड़ा, गणेश हाईबुरू, अजय मुंड़ा, सरजाम मुंड़ा, तालसिंह सोलाखी, राय सिंह सोलाखी शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
18 Kharsawan workers stranded in Tamil Nadu due to lockdown, pleaded


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X1r86G

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages