Breaking

Sunday, June 28, 2020

पॉजिटिव मिलने पर घाघरा के मजदूर को ससुराल से लाकर किया आइसोलेट

घाघरा प्रखंड में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज रविवार को पाया गया। इस प्रकार गुमला जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। जिसमें अब 43 एक्टिव मरीज हैं। 26 जून तक गुमला जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 108 थी। कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज मुंबई से मजदूरी कर 5 जून को घाघरा प्रखंड पहुंचा था। जिसके बाद उसे फैसिलिटी क्वारेंटाइन सेंटर एसएस प्लस टू हाई स्कूल घाघरा में रखा गया था।जहां उसे 16 दिन रखने के उपरांत होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश देकर बीमरला के खुखराडीह उसके गांव भेज दिया गया।

उक्त प्रवासी मजदूर होम क्वारेंटाइन में न रहकर अपना ससुराल बदरी पंचायत के कोतरी गांव आया। जिसके बाद अपना पैतृक गांव लातेहार जिला के गारू प्रखंड के विजयपुर खेती करने के लिए चला गया और अपने परिवार के साथ सामान्य रूप से घर में रह रहा था। 27 जून को देर शाम प्रखंड कार्यालय को उसके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रखंड के कर्मचारी टीम बनाकर गारू प्रखंड के विजयपुर गांव जाकर उसे लाए और घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। यह बता दें कि उक्त मजदूर का सैंपल 24 जून को गया था जिसका रिपोर्ट 27 जून की शाम लगभग 7 बजे आया जिसके बाद 28 जून को उक्त कोरोना पॉजिटिव मजदूर को लाकर आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। इससे पूर्व भी 3 कोरोना पॉजिटिव घाघरा प्रखंड में मिला था जो पुरी तरह से स्वस्थ हो कर अपने घर लौट गए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On getting positive, the worker of Ghaghra isolated from his in-laws


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YG8IZX

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages