बरडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम जिका निवासी द्वारिका सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह को सांप काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश सिंह अपने परिजनाें के साथ रात में खाना खाकर घर में सो रहे थे। उसी क्रम में उन्हें जहरीले सांप ने आकर काट दिया। अत्यंत गरीब होने के कारण अखिलेश के पास एक ही चारपाई थी, उस चारपाई पर उनके बच्चे सो रहे थे और अखिलेश सिंह नीचे जमीन में सोया हुआ था।
सांप काटने के बाद परिजनों ने तुरंत अखिलेश को गढ़वा सदर अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान ही रात्रि में ही उसकी मौत हो गई। लोगों के द्वारा उस जहरीले सांप को भी मार दिया गया था। मौत की सूचना पाते ही गांव में कोहराम मच गया। मौत की खबर सुनते ही बरडीहा पंचायत की मुखिया दुर्गा देवी ने मृतक के घर पहुंच कर सहयोग राशि के साथ 1 क्विंटल चावल देने की बात कही। कहा कि पारिवारिक लाभ के साथ हर सरकारी लाभ दिलाया जाएगा। वहीं मुखिया की पहल से ही अखिलेश का पोस्टमार्टम कराया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31q6pMr






No comments:
Post a Comment