Breaking

Wednesday, June 3, 2020

‘निसर्ग’ का असर, दिनभर छाए रहे बादल, आज हो सकती है हल्की बारिश

पिछले महीने अम्फान चक्रवात के बाद अब निसर्ग का कहर शुरू हो गया है। निसर्ग चक्रवात महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश पहुंच चुका है, अब इसका असर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में भी दिखने लगा है। चक्रवात निसर्ग के प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं चक्रवात के असर से दिनभर बादल छाए रहे, जबकि तापमान बढ़ा है। इधर उत्तर बिहार से झारखंड तक बनी द्रोणिका का प्रभाव भी दक्षिण छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है। ऐसे में दोहरे सिस्टम के कारण बुधवार की शाम काले बादल छा गए।

दो दिनों तक चक्रवात निसर्ग का प्रभाव रहने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 5 जून तक चक्रवात निसर्ग का असर रहने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर प्रदेश के मध्य और उत्तर पश्चिमी हिस्से में देखने को मिलेगा, जहां उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही एक-दो जगहों पर गरज के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है। वहीं गुरुवार को बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में भी चक्रवात निसर्ग का असर देखने को मिलेगा, जहां हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा सतही हवा में भी बढ़ोतरी के आसार बताए जा रहे हैं।
उत्तर बिहार से झारखंड के बीच ऊपरी हवा में बनी द्रोणिका इसलिए हल्की बारिश के आसार
जगदलपुर के मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी आरके शोरी ने बताया कि उत्तर बिहार से झारखंड तक ऊपरी हवा में 0.9 किमी की ऊंचाई पर द्रोणिका बनी है जिसके कारण हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी उन्होंने जताई है। ऐसे में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट की संभावना भी शोरी ने जताई है।

गीदम में दो दिन छाए थे बादल, अचानक हुई बारिश, गिरा तापमान
गीदम|अचानक बदले मौसम से दो दिनों से बादल छाए हुए हैं, वहीं नगर और आस-पास के इलाकों में दोपहर को गरज के साथ बारिश हुई। बारिश से तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के थमते ही अचानक उमस ने लोगों को परेशान किया। बुधवार को भी घने बादल छा गए और बारिश भी हुई। ऐसे में पारा भी गिरा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Nisarg' effect, cloudy day, light rain may occur today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ay49Hs

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages