राज्य सरकार ने वर्षो काबिज लोगों निर्धारित प्रीमियम जमाकर भू-स्वामी बनने के लिए राशि जमा करा रही है। इसके विरोध में भाजपा ने गुरुवार को थाना के सामने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार मोक्षदा देवांगन, अरूणिमा टोप्पो को ज्ञापन सौंपा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने कहा नगर के लोग कोई भी प्रशासन की नोटिस, दबाव से न डरे। उन्होंने कहा भू भाटक का निर्धारण राज्य सरकार के पंजीयन विभाग द्वारा निर्धारित वर्तमान बाजार मूल्य का 152 प्रतिशत किया गया है। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में निवासरत मध्यमवर्गीय परिवार भी भारी भरकम राशि एकमुश्त अदा करने में सक्षम नहीं है।
नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के वार्ड क्र. 1, 2, 3, 4, 12 एवं 15 चारागाह भूमि होने के कारण वार्डवासियों को शासन की योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बुधनू पटेल, बृजेश चौहान, नरोत्तम सिंह चौहान, पार्षद रजिन्दर रंधावा, संध्या साहू, मनीष साहू, अभय पांडे, रामबाई गोटा, जूगल शर्मा, ललित गांधी, अभिषेक सिंह, वरूण खापर्डे, डिगेश खापर्डे, सतीश यादव, नंदलाल वट्टी, डिकेश आदि उपस्थित थे।
नेताओं ने प्रीमियम जमा किया, प्रदर्शन भी कर रहे
सभा में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भूभाटक प्रीमियम की राशि लोगों को जमा नहीं करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें कई ऐसे लोग भी शामिल हुए जो भूस्वामी के लिए प्रीमियम की राशि जमा कर चुके हैं। इधर लोगों के साथ मिलकर निशुल्क देने की मांग भी कर रहे हैं।
भाजपा को 15 वर्षोमें याद नहीं आई
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने कहा भाजपा 15 वर्षो तक सत्ता में रहीं, लेकिन नगर के लोगों को निशुल्क पटटे देने की याद नहीं आई। अपने कार्यकाल में केवल बंदोबस्त नहीं होने का बोलकर गुमराह करती रही। नगर के लोग उनके बहकावे न आएं। किसी को बेदखल नहीं किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eQvfsy






No comments:
Post a Comment