Breaking

Tuesday, July 28, 2020

ग्रामीणों को जंगल और जमीन का हक देने से ही खुलेंगे विकास के मार्ग : गजेंद्र सिंह

भाकपा माले जिला कमेटी की ओर से पार्टी के संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का शहादत दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम कोरोना संक्रमण को देखते हुए ग्राम पंचायतों में संपन्न हुआ। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि चारू मजूमदार के बताए रास्ते से ही व्यवस्था परिवर्तन किया जा सकता है। देश का संविधान लोकतंत्र और जनवादी व्यवस्था कायम करने के लिए उन्होंने लोगों को जन आंदोलन से जुड़ने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष के लिए एकजुट होने पर बल दिया।

उन्होंने आह्वान किया कि जिले के अंदर लूट की संस्कृति को खत्म कर गरीबों के हाथ में सत्ता को सौंपना होगा। उसी रास्ते से होकर यहां के लोगों का जमीन, जंगल और प्राकृतिक संसाधनों का हक मिलने से ही उनके विकास का रास्ता को खोला जा सकेगा। कार्यक्रम में भाकपा माले के जिला सचिव गजेंद्र सिंह एक्टू के जिला सचिव महेंद्र जंक्शन उरांव, एक्वा सदस्य इंदु कुमारी, छात्र संघ सदस्य हेमंत टोप्पो, सुनील तिर्की, गंगोत्री देवी, जसोदा देवी, रूपा उरांव, बंधन देवी, आरती देवी, बसंती देवी, विवेक दुबे, सुनील तिर्की, अंजू देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P1WOnl

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages