
भाजपा नेता ब्रजेन्द्र पाठक ने शुक्रवार को जिले के बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में घूम-घूम कर लोगों के बीच एक हजार मास्क का वितरण किया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों के बीच दस पीस पीपीई कीट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को जरूरी कार्य से ही घर से बाहर निकलने और बाहर में सामाजिक दूरी का पालन करने की आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए और इससे फैलने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा।
अन्यथा कोई विकल्प नहीं है। कहा कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का ख्याल लोगों को खुद ही करना होगा। साथ ही इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्या भी सूनी। इससे पहले भी उन्होंने सदर अस्पताल में चिकित्सकों के बीच पीपीई कीट का वितरण किया था। इस दौरान कांशी नाथ शुक्ला, पिंटू यादव, रोशन सिंह, सत्येन्द्र पासवान, राजू चंद्रवंशी, विकास कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fj1QHz
No comments:
Post a Comment