Breaking

Friday, July 10, 2020

खपरैल के कबाड़ हो चुके भवन में चल रहा है आबकारी विभाग

सरकार को सबसे ज्यादा आय देने वाला आबकारी विभाग को अब तक खुद का भवन नहीं मिल पाया है। विभाग पीडब्ल्युडी के 45 साल पुराने खपरैल के कंडम हो चुके भवन में संचालित हो रहा है। यहां कोई मूलभूत सुविधा नहीं है। बारिश के दिनों में पानी टपकते रहता हैं, तो कर्मचारी अधिकारी यहां के टेबल कुर्सी को इधर से उधर सरकाते दिखाई देते हैं।
उपनिरीक्षक कार्यालय 45 वर्ष पुराने पीडब्ल्डी के कंडम भवन में संचालित हो रही है। खपरैल से बना यह मकान बेहद कंडम हो गया है। जैसे तैसे यहां कार्यालय संचालित की जा रहा है। हमेशा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। विभाग द्वारा दूसरे सरकारी भवन की तलाश की जा रही है, लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकला है। बारिश के समय पानी टपकने से कमरों में पानी भर जाता है वहीं कार्यालय में रखे कागजात इससे भींग जाते हैं।
कार्यालय में टायलेट भी नहीं, कर्मचारियों को परेशानी : आबकारी कार्यालय के कंडम भवन में मूलभूत समस्याएं भी है। यहां कर्मचारी-अधिकारियों के लिए मूत्रालय, शौचालय की भी व्यवस्था तक नहीं है। इसके चलते अधिकारियों-कर्मचारियों को बाहर जाना पड़ता है। आबकारी विभाग के उप निरीक्षक पी नेताम ने बताया भवन की मरम्मत करवाएं हैं। कंडम होने के चलते दूसरे भवन में शिफ्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BWSu5W

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages