Breaking

Wednesday, July 29, 2020

आरएमपी डाॅक्टर ने महिला को नशीली दवा खिला किया दुष्कर्म

गुढियारी में डाॅक्टर ने आठ महीने पहले महिला को नशीली दवा खिलाकर उसे बेहोश किया फिर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। डाक्टर ने उसी दौरान महिला का वीडियो बनाया और उसी को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह महिला के साथ लगातार जबरदस्ती करने लगा। महिला ने कई बार उसका विरोध करने का प्रयास किया लेकिन डाक्टर मनमानी से बाज नहीं आया। परेशान होकर महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। उसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 28 साल की महिला की पिछले साल दिसम्बर में तबीयत बिगड़ गई। वे रामनगर में डॉ. अविनाश कुर्रे के पास इलाज के लिए गई। वह आरएमए डॉक्टर है। महिला जब इलाज करवाने पहुंची तब क्लीनिक में कोई नहीं था। डॉक्टर ने इस बात का फायदा उठाकर महिला को नशीली दवाई दे दी। वह बेहोश हो गई। डॉक्टर ने उसी दौरान दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। उस वीडियो को उसने महिला को दिखाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने लगा। वह महिला से जबरदस्ती करने लगा।
महिला डॉक्टर से परेशान हो गई थी, लेकिन किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी। डाक्टर हमेशा वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसे डराता था। महिला के सामने जब कोई विकल्प नहीं बचा तब उसने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jPU1fj

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages