रांची के दाे बहुचर्चित मामले की जांच कर दाेषियाें काे सजा दिलाने वाले सीबीआई इंस्पेक्टर परवेज आलम और डीएसपी नीरज कुमार सहित राज्य के पांच अफसराें काे गृह मंत्री मेडल मिलेगा। इसके लिए देशभर के 121 अफसराें का चयन किया गया है। रांची के बूटी बस्ती में बीटेक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।
पुलिस जब मामले का खुलासा नहीं कर सकी ताे यह सीबीआई काे साैंपा गया। सीबीआई इंस्पेक्टर परवेज आलम ने एक साल में ही अपराधी काे ढूंढ़ निकाला। उसे फांसी की सजा हुई। वहीं डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार ने लाॅ यूनिवर्सिटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 12 आराेपियाें काे 24 घंटे में ढूंढ़ निकाला। स्पीडी ट्रायल में इनमें से 11 दाेषियाें काे उम्रकैद की सजा हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kFzHha






No comments:
Post a Comment