जल संसाधन विभाग अंबिकापुर के बाबू को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को रिश्वत लेते पकड़ा है। बाबू विभाग से करीब पांच साल पहले रिटायर चौकीदार लरघुराम की पेंशन व ग्रेच्युटी के 15 लाख रुपए अटकाए था। जिसके भुगतान कराने की एवज में रिश्वत मांगी थी। मामले में चौकीदार के पुत्र विनय की शिकायत पर एसीबी की टीम ने गुुरुवार को बाबू विनय कुमार सिन्हा को उसी के ऑफिस के पास 7 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया। मामले में बाबू के खिलाफ एसीबी ने केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में एसीबी के डीएसपी गौरव मंडल, निरीक्षक प्रमोद कुमार खेस, आरक्षक राजेश, उपेंद्र व योगेंद्र शामिल हैं।
काम कराने के एवज में 3 हजार पहले ही ले चुका था
एसीबी के अनुसार लरघु राम जलसंसाधन विभाग अंबिकापुर में चौकीदार था। उससे पेंशन व ग्रेच्युटी का भुगतान कराने के लिए विभाग के बाबू विनय कुमार सिन्हा पहले 3 हजार ले चुका था।
सप्ताहभर के भीतर एसीबी टीम की दूसरी कार्रवाई
एसीबी की टीम द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अंबिकापुर में सप्ताहभर के भीतर ही यह दूसरी कार्रवाई की गई है। इससे पहले राजस्व विभाग के आरई को फुंदरडिहारी में रिश्वत लेते 7 अगस्त को पकड़ा था। अंबिकापुर में विभाग का ऑफिस खुलने के बाद कार्रवाई का आंकड़ा 6 पहुंच गया है। इसमें मार्च से अब तक कुल 5 मामले शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DX3W2e






No comments:
Post a Comment