
जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर खिलाड़ियों का गांव करंगागागुड़ी के विभिन्न टोलों में पांच दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं आधा दर्जन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रहते हैं। पिछले पांच वर्षों के अंदर यहां के पांच खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तथा 50 से अधिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए राज्य एवं देश के लिए पदक जीते हैं। परन्तु इस गांव की बेटी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी का गांव नवाटोली सहित केदूटोली, झिपाटोली, भेलवा टोली, कैसलई टोली में आज भी बिजली नहीं है।
लोग ढिबरी से काम चलाते हैं। खिलाड़ियों की इस विकट समस्या के समाधान के लिए जिला हॉकी महासंघ ने अपने स्तर से लगातार कोशिश की। महासंघ ने सिमडेगा के नए उपायुक्त सुशांत गौरव को भी समस्या से अवगत कराया था। डीसी की अध्यक्षता में जिले के आला पदाधिकारी, संघ के सदस्य एवं प्रशिक्षकों की हुई सामूहिक बैठक में भी खिलाड़ियों की इन समस्याओं पर चर्चा हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Evg9LE
No comments:
Post a Comment