Breaking

Friday, August 14, 2020

वृद्धा आश्रम के लिए प्रबंध समिति गठित

झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर के सीमांत में स्थित पर्यटन भवन में शुक्रवार को राज्य के भूतपूर्व सैनिकों की बैठक हुई। इस मौके पर झारखंड सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए विशेष रूप से पर्यटन भवन को वृद्ध आश्रम के रूप में आवंटित करने पर चर्चा की गई। इसे सुखद बताया गया। कहा की जवानी देश की रक्षा में न्योछावर कर देने वाले पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए वृद्धा अवस्था में आश्रय प्रदान करने के लिए राज्य में विशेष रूप से वृद्धा आश्रम की स्थापना की गई है। अधिकारियों ने सैन्य वानप्रस्थ आश्रम के नाम से भवन का नाम रखा। इसके संचालन के लिए प्रबंध समिति का गठन किया गया। प्रबंध समिति में निदेशक ब्रिगेडियर बीजी पाठक को पदेन मुख्य संरक्षक चुना गया।

वहीं कर्नल पंकज कवर को जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी को पदेन अध्यक्ष बनाया गया। वहीं कर्नल झा, सूबेदार मुकेश कुमार, सीपीओ सुशील कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह को महासचिव व आनरेरी सब लेफ्टिनेंट हरिनारायण सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सिपाही उमेश सिंह व सूबेदार पैट्रिक केरकेट्टा को सह सचिव, जेडब्लूओ दिनेश्वर सिंह, पीओ उपाध्यक्ष सार्जेंट केएन प्रसाद व पीओ राजीव रंजन को मीडिया प्रभारी के रूप में चयन हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iBg7ke

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages