Breaking

Sunday, August 23, 2020

चैनगड़ा दुर्गा मंडप की हुई छत ढलाई

चैनगड़ा गांव स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडप का रविवार को छत ढलाई किया गया। छत ढलाई का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामगढ़ नप उपाध्यक्ष मनोज महतो ने पहली कढ़ाई डालकर किया। इससे पूर्व पुरोहित द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मनोज महतो ने कहा कि समाज में धर्म-कर्म कार्य करने से पुण्य मिलता है। उन्होंने मंडप के समीप बने चबूतरे में टाइल्स, उसके नीचे फाइबर ब्लॉग लगाने, मंडप का सुंदरीकरण, सामुदायिक भवन निर्माण कराने,

शिव मंदिर का सुंदरीकरण करने की बात कही। कहा कि सामुदायिक भवन बनने के बाद विवाह या अन्य सामाजिक कार्य में लाभ मिलेगा। इसके बाद गांव की महिला-पुरुषों ने मंडप में श्रमदान कर सहयोग किया। इस दौरान क्षेत्र माता की जयकारे से गूंजता रहा। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मौके पर वार्ड पार्षद अंजू देवी, द्वारिका महतो, तुलेश्वर उरांव, बिट्टू महतो, मंडप समिति के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद, झलकु बेदिया, वीरसेन अग्रवाल, नूतन महतो, उमेश बेदिया, राजेश्वर बेदिया, रोशन मुंडा, जेठू, सिध्देश्वर महतो, सतीश सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roofing of Chaingada Durga Pavilion Casting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31oVGl0

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages